अमरिया: पौटा डैम के पास नहर में कूदने की सूचना निकली फर्जी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
अमरिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने पुलिस को गुमराह करने और कार्रवाई से बचने के लिए अपनी ही मौत की झूठी कहानी रचने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आकाश उर्फ ओमशंकर ने नहर में कूदकर डूबने की फर्जी सूचना फैलवाई थी, जबकि वह हुलिया बदलकर रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में नौकरी कर रहा था। पुलिस का दावा है कि वह एक अन्य आपराधिक मुकदमे