लखीसराय: किऊल स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 04 पर से 500 मिलीलीटर का 42 पीस कैन बियर के साथ एक व्यक्ति को RPF ने किया गिरफ्तार
मंगलवार अपराह्न 3:29 बजे RPF किऊल पोस्ट द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार किऊल स्टेशन में प्लेटफार्म संख्या 04 पर से 500 मिलीलीटर का 42 पीस कैन बियर के साथ किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव के रहने वाले बालेश्वर यादव के पुत्र अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. मामले को लेकर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.