अलीगढ़ में पूर्व मंत्री ख्वाजा अलीम के आवास पर सपा में शामिल अजय सिंह का भव्य स्वागत, भाजपा में घुटन का दावा, साथा चीनी मिल का मुद्दा उठाया,अलीगढ़ में पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम के आवास पर भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बरौली से चार बार विधायक रहे ठाकुर दलवीर सिंह के नाती अजय सिंह का भव्य स्वागत किया गया। अजय सिंह ने कहा कि वह भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे, लेकिन वहां घुटन महसूस हो रही थी। उन्होंने कहा कि साथा चीनी मिल को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे से पीछे हटने से वह आहत हुए। अजय सिंह के मुताबिक, अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर साथा चीनी मिल चालू कराने का वादा किया है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
#Aligarh #SamajwadiParty #AkhileshYadav #AjaySingh #KhajaHalim #SathaSugarMill #UPPolitics
Koil, Aligarh | Sep 29, 2026