#अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में 22 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे एक्सीडेंट में घायल हुए पल्लेदार राजू को लेकर सोमवार को मंडी के पास ग्रामीण और परिजन जुट गए। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर PRV तत्काल मौके पर पहुंची थी और घायल राजू को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया था। 28 सितंबर को अस्पताल से परिजन एंबुलेंस से राजू को मंडी के पास सड़क पर लेकर पहुंचे। उनके साथ गांव के लोग और अन्य परिजन भी मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को वहां से हटाया। घायल के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Koil, Aligarh | Sep 28, 2026