#पत्नी के प्रेम-प्रसंग से परेशान पति ने चाकू से काटी नाक, प्रेमी संग भागने का आरोप, घर लाकर वारदात के बाद आरोपी पति फरार,सीतापुर में पत्नी के कथित प्रेम-प्रसंग से नाराज पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। आरोप है कि पत्नी प्रेमी प्रदीप के साथ घर से चली गई थी। जानकारी मिलने पर पति राजेन्द्र ने पत्नी को तलाशकर घर वापस लाया। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद राजेन्द्र ने पत्नी को जमीन पर गिराकर उसकी छाती पर बैठ गया और चाकू से वार कर उसकी नाक काट दी। वारदात के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Sitapur #CrimeNews #UttarPradesh #ViralNews #BreakingNews
Koil, Aligarh | Sep 29, 2026