#अलीगढ छर्रा अनाज मंडी में मजदूर से मारपीट और पैर काटने के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद भारी फोर्स तैनात,अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र की अनाज मंडी में मजदूर से मारपीट और पैर काटने के आरोप को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। मजदूर के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मंडी पहुंचे और आढ़तिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि आढ़तिया और एक अन्य व्यक्ति ने मजदूर से मारपीट की। आक्रोशित लोगों ने मंडी गेट बंद कर दिया। इस दौरान आढ़तिया के मुनीम से भी मारपीट की गई, जिसका वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस से प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की हुई। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Aligarh #Chharra #AligarhNews #UPPolice #BreakingNews
Koil, Aligarh | Sep 28, 2026