आबू रोड: आबूरोड सदर थाना क्षेत्र गिरवर घाटी में फिर पत्थरबाजी, दो कारों के टूटे शीशे, विकेट मोड़ पर दिखा बदमाशों का आतंक
आबूरोड में गिरवर घाटी एक बार फिर असामाजिक तत्वों के आतंक से दहल उठी। सदर थाना क्षेत्र के विकेट मोड़ के पास देर रात अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर दो कारों पर पथराव कर दिया। इस हमले में दोनों कारों के शीशे टूट गए, जबकि चालक बाल-बाल बच गए। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बदमाशों क