रावतसर: रावतसर में घर में घुसकर युवक से मारपीट के आरोप में तीन जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
पुलिस से शनिवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में एक युवक अजय कुमार मेघवाल निवासी 32 आरडब्ल्यूडी ने मामला दर्ज करवाया कि विजय कुमार विनोद कुमार व नौरंग लाल निवासी धोलपालिया भादरा ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया रावतसर पुलिस ने संबंधी धारा में मामला दर्ज किया है।