सिराथू: खालसा गांव में युवक की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, संदीपन घाट पुलिस ने बरामद की लाठी, दोनों गए जेल
संदीपन घाट। उजिहिनी खालसा गांव में मारपीट के दौरान युवक रविंद्र कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने लाल राम और विमला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।