सिराथू: दारानगर के स्कूटी सवार युवक को अझुवा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल सवार को अस्पताल में किया गया भर्ती
सैनी थाना इलाके के नेशनल हाईवे अझुवा में अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दिया।सड़क पर गिरकर घायल हुए स्कूटी सवार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू भेजा गया था जहां पर इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि दारानगर कस्बा के रहने वाले मनोज चौरसिया इलेक्ट्रॉनिक का सामान लेने के लिए खागा गए थे,वापसी के दौरान हादसा हुआ।