सिराथू: पैसों के मामले में युवक पर बम और गोली से हमला करने वाले 25,000 के इनामिया को कोखराज इलाके से पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 जनवरी 2026 को वादी अरशद द्वारा पुलिस को बताया गया था कि पैसे के विवाद को लेकर आलीशान नाम के व्यक्ति ने उन पर गोलियां चलाई और बम से जानलेवा हमला किया।कौशांबी पुलिस द्वारा आलीशान पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर परसरा फ्लाईओवर के नीचे से एसओजी और पुलिस टीम ने मिलकर आलीशान को गिरफ्तार किया तमंचा कारतूस भी बरामद करते हुए चालान कर दिया।