सोनपुर: रहीमपुर में मारपीट व हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर की पहलेजाघाट पुलिस ने की कुर्की जब्ती
Sonepur, Saran | Feb 18, 2024 रहीमपुर में ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने शनिवार को पुलिस बल के सहयोग से न्यायालय के आदेशानुसार मारपीट व हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त शालू कुमारी पिता प्रमोद सिंह के घर की कुर्की जब्ती की। वहीं बताया गया कि यह मारपीट महेश महतो व प्रमोद सिंह के सदस्यों के बीच हुई थी। जिसमें राजा कुमार पिता महेश महतो की इलाज के दौरान मौत 13 जुलाई 2023 को हो गई थी।