सोनपुर: मैट्रिक के परीक्षा में 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 71परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित , नकल करने के आरोप में 2 छात्रा निष्कासित
Sonepur, Saran | Feb 16, 2024 मैट्रिक परीक्षा के प्रथम दिन मातृभाषा के परीक्षा हुई।सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने गुरुवार को बताया कि सोनपुर के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर 5877 महिला परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी । नकल करने के आरोप में 2 परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है।दोनों पालियों में 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे ।