सोनपुर: परमानंदपुर कल्लू घाट के समीप कार्गो टर्मिनल का केंद्रीय जल परिवहन मंत्री ने किया उद्घाटन
Sonepur, Saran | Feb 15, 2024 परमानंदपुर कल्लूघाट के समीप निर्मित इंटरमॉडल टर्मिनल का गुरुवार को केंद्रीय पोर्ट परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री शर्वानन्द सोनेवाल ,बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,सारण सांसद रूढ़ि ने दीपप्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। कार्गो टर्मिनल के निर्माण में 82.48 करोड़ की लागत से यह बनाया गया है। यह टर्मिनल 13.17 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है ।