सोनपुर: परमानंदपुर स्थित कार्गो टर्मिनल के निर्माण में स्थानीय मजदूरों के काम नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश
Sonepur, Saran | Feb 16, 2024 परमानंदपुर स्थित कार्गो टर्मिनल के निर्माण में स्थानीय मजदूरों को काम नहीं मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने भी उद्घाटन कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय मजदूरों को काम नहीं दिया गया जिसके कारण लोग दूसरे प्रदेश में जाकर काम करने को मजबूर हैं। विधायक ने मांग की है कि टर्मिनल में स्थानीय लोगों को काम दिया जाए।