अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा द्वारा बुधवार को दोपहर 3 बजे तहसील नईसराय पहुंचकर 15 दिसम्बर तक संचालित होने वाले राजस्व महाअभियान 3.0 के कार्यो की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए।