कोंडागांव: कोंडागांव नगर के चावरा स्कूल में निकला जहरीला नाग, 3 घंटे की मस्कत के बाद सर्प का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू
कोंडागांव के चावरा हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार रात एक जहरीला नाग सांप मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं स्कूल के कर्मचारियों ने तुरंत स्थानीय सर्प मित्र सूचित किया। बताया जा रहा है सर्पमित्र कादर खान ने करीब तीन घंटे की मस्कत के बाद सांप को सुरक्षित निकाल लिया। स्कूल में जहरीले सर्प का मिलना स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के लिए काफी चिंताजनक बताई जा रही है।