बसपा के विधानसभा अध्यक्ष राजू चौहान की अध्यक्षता में अंबेडकर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बसपा के प्रदेश महासचिव लालजी राम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तियरा निवासी पंचरतना कुमारी ने बिहार पुलिस में रहते हुए साउथ एशिया कॉम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत हासिल किया है। जिससे पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।