प्रतापगढ़: गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने बढ़नी तिराहे से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
देहात कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त को बढनी तिराहे से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी शिव नारायण वैश ने बताया की अभियुक्त को शुक्रवार दोपहर 12.10 बजे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम योगेश उर्फ शालू मिश्रा पुत्र आनन्द मिश्रा निवासी विक्रमपुर थाना कोतवाली देहात है। अभियुक्त पर हत्या का प्रयास, आईटी एक्ट, धोखाधड़ी दर्ज है।