प्रतापगढ़: हिमायूपुर पुलिया के पास ट्रैक्टर पलटने से पूर्व प्रधान की हुई मौत
नगर पंचायत पृथ्वीगंज के मतुई नामक सायर के पूर्व प्रधान बसंत बहादुर सिंह 60 की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई।मृतक पूर्व प्रधान सरसों की मडाई का काम करके शुक्रवार को दिन में करीब 10 बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी हिमायूंपुर पुलिया के पास ट्रैक्टर पलटकर 10 फीट नीचे चला गया ट्रैक्टर से दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही कोहराम मचा है।