बदलापुर: मिरशादपुर ओवरब्रिज के पास पुलिस ने करोड़ों रुपये की ड्रग्स के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर ओवरब्रिज के पास से करोड़ रुपये की कीमत वालीं ड्रग्स के साथ चार तस्करो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि मुखबिर कि सुचना पर मिरशादपुर ओवरब्रिज के पास से चार तस्करो को गिरफ्तार किया गया. इनके कब्जे से 10 करोड़ रुपये की कीमत का एक किलो तीस ग्राम अवैध ड्रग्स, पांच मोबाइल आदि बरामद हुआ.