जैसलमेर में तपते रेगिस्तानी क्षेत्र में भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने उच्च स्तरीय युद्ध तैयारी और मारक क्षमता का प्रदर्शन किया। व्यापक फायरिंग अभ्यास के दौरान जवानों ने आधुनिक हथियार प्रणालियों से लक्ष्य भेदन का सफल परीक्षण किया। भीषण गर्मी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यूनिट ने आसमान से आने वाले खतरों से निपटने की जानकारी लीहै।