शिवहर: शिवहर में बहुजन समाज पार्टी की आपातकालीन बैठक का किया गया आयोजन, 24 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी धरना को लेकर की गई चर्चा
शिवहर में बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले एक आपातकालीन मीटिंग बुलाई गई इस दौरान बहन कुमारी मायावती जी के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आगामी 24 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन तथा उसकी सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया रविवार को 12:30 पर आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के नेता शामिल हुए।