शिवहर: अदौरी गांव में राजद के द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान, दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड के अदौरी में राजद द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों को राष्ट्रीय जनता दल से जोड़ा गया। राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान उर्फ शिवचंद्र पासवान द्वारा सदस्यता अभियान चला कर विचारधारा के बारे में लोगों को बताकर उन्हें राष्ट्रीय जनता दल से जोड़ा गया है।