शिवहर: तरियानी प्रखंड के सरवरपुर में दो घरों में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया
शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के सरवरपुर में दो घरों में अचानक आग लग गई। आग लगने की इस घटना में घर में रखा कपड़ा अनाज समेत लाखों का सामान चलकर खाक हो गया है। अमित कुमार तथा उनके भाई के घर में आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची लेकिन उससे पहले सब कुछ जलकर पूरी तरह राख हो गया था।