नगीना: बढ़ापुर के मोहल्ला ठाकुरान में जंगली पौधे की फली खाने से हालत बिगड़ने पर उपचार के दौरान हुई मौत
Nagina, Bijnor | Nov 21, 2026 शनिवार की सांय 5:00 मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ापुर के मोहल्ला ठाकुरान के शकील की 5 वर्षीय बेटी चाहत व सलीम शाह की 4 वर्षीय बेटी माही नूर व शमीम की 6 वर्षीय बेटी सादिका के जंगली फली खाने की आशंका चलते हालत बिगड़ गई थी।चाहत व माही नूर की शुक्रवार को मौत हो गई थी।शनिवार को उपचार के दौरान सादिका की भी मौत हो गई। शकील, सलीम व शमीम तीनो आपस मे भाई है।