नगीना: नगीना देहात के गांव सुंदरवाली में समोसा खाने के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
Nagina, Bijnor | Feb 16, 2026 नगीना देहात के गांव सुंदरवाली के संदीप की पत्नी बसंती ने समोसा खाया था।समोसा खाने के बाद पेट दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।सोमवार की दोपहर करीब 1बजे मिली जानकारी के मुताबिक मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बसंती ने 6 माह पूर्व संदीप से कोर्ट मैरिज किया था।