घोड़ाडोंगरी: पंडाल प्रीमियम लीग का रोमांचक फाइनल, जय बाबा मठारदेव इलेवन ₹21 हजार की इनामी प्रतियोगिता में बनी सिरमौर
सोमवार सुबह 11 बजे रामरख्यानी स्टेडियम में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता पंडाल प्रिमियम लीग का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। कड़े मुकाबले में जय बाबा मठारदेव इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 हजार रुपये इनामी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रेड डायमंड उपविजेता रही।