बेनीपट्टी में आस्था का अद्भुत नजारा… 🚩
श्री श्री 108 श्री बोलबम गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित 20वें गणेश पूजनोत्सव का आज भव्य आगाज हुआ।
इंदिरा चौक स्थित गणपति धाम पूजा स्थल से निकली भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों कन्याएं सिर पर कलश लेकर सरिसब स्थित बछराजा नदी से पवित्र जल लेने के लिए रवाना हुईं।
कलश यात्रा में श्रद्धा और भक्ति का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
पीले वस्त्रों में सजे समिति के सदस्य भी सिर पर कलश लेकर पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए और भक्तिमय माहौल को और खास बना दिया।
वहीं, यात्रा के दौरान महाकाल का रूप धारण किए कलाकारों की शानदार प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कलाकारों की प्रस्तुति और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
सैकड़ों कलशों के साथ आगे बढ़ती कन्याओं की कतार और पीछे उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह… इस तरह से बेनीपट्टी की सड़कों पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
सरिसब स्थित बछराजा नदी पहुंचकर कन्याओं और श्रद्धालुओं ने पवित्र जल संग्रह किया, जिसे गणेश पूजनोत्सव के दौरान विधि-विधान से पूजा में इस्तेमाल किया जाएगा।
20 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के तहत इस बार भी 10 दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
आज की ये तस्वीरें सिर्फ एक धार्मिक आयोजन की तस्वीरें नहीं हैं… बल्कि बेनीपट्टी की आस्था, परंपरा और सामूहिक श्रद्धा की खूबसूरत तस्वीर हैं।
गणपति बप्पा मोरया… 🚩
हर-हर महादेव!