
छत्तीसगढ़ के कोरबा (पसरखेत रेंज) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ हाटी मुख्य मार्ग पर रिमझिम बारिश के बीच अचानक एक 14 फीट लंबा विशालकाय किंग कोबरा सड़क किनारे आकर बैठ गया। इतने भारी-भरकम सांप को देखकर राहगीरों के होश उड़ गए और सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह थम गया। इस अद्भुत और डरावने नजारे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बेहद खतरनाक और फुर्तीले किंग कोबरा को काबू में करने के लिए टीम को करीब 1 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार सूझबूझ के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और उसे बिना कोई नुकसान पहुंचाए घने जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। #Chhattisgarh #Korba #KingCobra #WildlifeRescue #SnakeRescue #MonsoonDiaries #ForestDepartment #ViralNews #NatureLovers #BreakingNews #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 4, 2026
Monsoon🌧️ . . #maharashtra #monsoondiaries #monsoon #punecity #rain
Sadar, Varanasi | May 2, 2026