जमुई: पेंघी गांव में धान काट रही महिला को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में कराया गया उपचार
Jamui, Jamui | Nov 9, 2024 पेंघी गांव में शनिवार की सुबह 11 बजे धान काट रही एक महिला को सांप ने डस लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर उसे दोपहर 1 बजे के करीब इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पीड़ित महिला की पहचान पेंघी गांव निवासी मो. मुबारक की 40 वर्षीय पत्नी मुनिया खातून के रूप में की गई है। घायल के परिजनों ने बताया कि मुनिया खातून शनिवार की सुबह अपने खेतों में धान लगे फसल को काट रही थी।