जमुई: छठ पूजा के बाद त्रिरपुरारी सिंह छठ घाट पर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा
Jamui, Jamui | Nov 9, 2024 चार दिवसीय लोक आस्था का महा छठ पर्व की समाप्ति के बाद ही छठ घाट पर गंदगी का अंबार लग गया है। शनिवार की सुबह 11 बजे त्रिपुरारी सिंह छठ घाट, की पड़ताल की गई। जहां कुछ घंटे पहले छठ पूजा को लेकर लोग घर के पास से लेकर छठ घाटों तक लोग सफाई में जुटे थे। ताकि छठव्रती और श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। लेकिन पूजा समाप्त होते ही गंदगी का अंबार लग गया।