जमुई: नवादा गांव में छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला, जमुई के निजी क्लीनिक में उपचार जारी
Jamui, Jamui | Nov 9, 2024 नवादा गांव में शुक्रवार की देर शाम करीब 7:00 बजे छत से गिरकर अवधेश यादव की पत्नी कविता कुमारी की हालत गंभीर हो गई। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौऱ में भर्ती कराया गया, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।