कांके: झारखंड सीआईडी की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बिहार के भोजपुर से साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jan 25, 2024 झारखंड सीआईडी की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ICICI बैंक अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी को बिहार के भोजपुर जिले से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम प्रदीप कुमार उर्फ सन्नी कुमार है जो बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने दो सिम, एक वोटर कार्ड, एक पासबुक, एक चेकबुक और एक पैनकार्ड सहित कई सामान बरामद किए हैं.