कांके: धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा सभागार में आदिवासी कांग्रेस कमेटी का एकदिवसीय सम्मेलन हुआ आयोजित
Kanke, Ranchi | Jan 25, 2024 भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा सभागार में आदिवासी कांग्रेस कमेटी का एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा झारखंड आ रही है, जो कि हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की है।