कांके: रांची के मेन रोड में रांची नगर निगम और रांची पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, काफी संख्या में पुलिसकर्मी रहे तैनात
Kanke, Ranchi | Jan 25, 2024 रांची के मेन रोड में आज गुरुवार को रांची नगर निगम और रांची पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सिटी एसपी सह प्रभारी ट्रैफिक एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान, रांची नगर निगम और रांची पुलिस द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर लगाए दुकानों को हटाया गया. इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे.