कांके: बरियातू थाना क्षेत्र से नशीली दवा की बिक्री मामले में दवा दुकान के संचालक सहित दो गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jan 25, 2024 नशे के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से दवा दुकान संचालक सहित दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से नशीली दवा भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी बरियातू थाना स्थित एक मंदिर के पीछे छिपकर नशीली दवा की बिक्री करते थे।