कांके: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से स्कूटी चोरी के आरोप में मां बेटी को किया गया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jan 25, 2024 रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से स्कूटी चोरी के आरोप में मां बेटी को गिरफ्तार किया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गाड़ीखाना चौक के पास से एक स्कूटी की चोरी हुई थी. जिसके बाद स्कूटी मालिक ने सुखदेवनगर थाना में मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्यवाई करते CCTV फुटेज के आधार पर स्कूटी चोर को गिरफ्तार किया.