कांके: रांची स्थित समाहरणालय में उपायुक्त ने मतदाता दिवस के अवसर पर पदाधिकारियों और कर्मियों को मतदान करने की शपथ दिलाई.
Kanke, Ranchi | Jan 25, 2024 रांची स्थित समाहरणालय में आज गुरुवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मतदाता दिवस के अवसर पर पदाधिकारियों और कर्मियों को मतदान करने की शपथ दिलाई, साथ ही उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने रांची वासियों को मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है, ऐसे में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसमे अपने मताधिकार का सदुपयोग करें.