नासरीगंज: थाना प्रांगण में ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक में कई अहम निर्णय लिया गया
नासरीगंज थाना प्रांगण में रविवार को ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। इसकी अध्यक्षता बीडीओ मो०जफर इमाम व संचालन सीओ अंचला कुमारी व थानाध्यक्ष अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस बैठक में दोनों समुदाय के लोगों से मस्जिदों में ईद की पढ़ी जाने वाली नमाज की समय, संध्या में गश्ती बढ़ाना, रामनवमी शोभायात्रा की रूप-रेखा आदि की चर्चा की गई।।