नासरीगंज: नगर के वार्ड नंबर-8 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
नासरीगंज नगर के वार्ड-8 में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें नगर एवं प्रखंड के सभी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीपांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष लालबाबु उर्फ संजय कुमार ने की।