नासरीगंज: अमियावर व मनौली गांव से 37 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार, भेजे गए जेल
अमियावर व मनौली गांव से स्थानीय पुलिस ने 37 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अमियावर गांव के संदीप कुमार के पास से 7 लीटर और मनौली गांव के रंजीत कुमार व मिथलेश कुमार के पास से 15-15 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है।