नासरीगंज: मौना स्थित दादा शाहनेक के मजार के प्रांगण में दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया
पवित्र रमजान के अवसर पर नासरीगंज प्रखण्ड के मौना स्थित दादा शाहनेक के मजार के प्रांगण में दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसका आयोजन आरएलएम प्रदेश अध्यक्ष अजहरुल हक उर्फ चुन्ने खान व जदयू जिला उपाध्यक्ष संजर खान ने किया। इफ्तार पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप मकाराकाट लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सह आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए।