नासरीगंज: कच्छवा थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी गांव से तीन वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
बेलाढ़ी गांव से स्थानीय पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी में लाल बहादुर तिवारी, राधामोहन तिवारी व शंभु तिवारी शामिल हैं। सभी बेलाढ़ी गांव के निवासी बताये जाते हैं। जिनपर माननीय न्यायालय बिक्रमगंज का वारंट निर्गत था, जो काफी दिनों से फरार चल रहे थे।