मेरठ: रोहटा क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर अपहरण और फायरिंग का आरोप, SSP से की कार्रवाई की मांग
Meerut, Meerut | Feb 20, 2024 रोहटा थाना इलाके से एक व्यक्ति एसएसपी ऑफिस पहुंचा, जहां उसने आधा दर्जन दबंगों पर रुपयों के लेनदेन के मामले में अपहरण करना और फायरिंग करने का आरोप लगाया। व्यक्ति ने थाना पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। इसे लेकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने सुरक्षा और जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।