मेरठ: सूरजकुंड रोड के व्यापारियों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े किए जाने से क्षेत्रवासी हुए परेशान, एसएसपी से की शिकायत
Meerut, Meerut | Feb 20, 2024 सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट में व्यापारियों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े किए जाने से परेशान क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता ने बताया कि सूरजकुंड रोड पर सुबह 9:00 बजे से देर शाम तक स्पोर्ट्स मार्केट के व्यापारी, सड़क किनारे और बीच में अपने वाहन आड़े-टेढ़े खड़े कर देते हैं।