मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर डिवाडर से टकराई कार, कार सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 4 लोग हुए घायल,
Meerut, Meerut | Feb 20, 2024 नौचंदी थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर सोमवार शाम दुल्हन को लेकर जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दूल्हा, दुल्हन चालक और कार में बैठा आठ साल का बच्चा भी घायल हो गया। दूल्हा-दुल्हन को दूसरी कार से घर भेज दिया गया। बालक और चालक को हापुड़ रोड के शुभकामना अस्पताल में भर्ती कराया गया।सोमवार की शाम जाकिर कॉलोनी चौकी के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई।