मेरठ: मेडिकल क्षेत्र में कार लर्नर ने युवक को कुचला,मौत,बीच सड़क हैवी ट्रैफिक एरिया में कार चलाना सीख रहा था युवक।
Meerut, Meerut | Feb 20, 2024 मेडिकल क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है। यहां कार लर्नर ने एक युवक को कार से कुचल दिया। कार के नीचे आने के बाद घायल युवक को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं कार चालक को लोगों ने मौके पर पकड़कर जमकर उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है।