हसनपुर: हसनपुर नगर में भव्य साई पालकी निकली, भक्तों ने किया स्वागत
हसनपुर श्री साईं सेवा समिति के तत्वाधान में साई बाबा मंदिर के 23 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य रूप से साई पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। साई पालकी शोभा यात्रा नगर स्थित मां चामुंडा मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला कायस्थान, मोहल्ला होली वाला,वंश प्लाजा,पुराना डाकघर, जामा मस्जिद,दरबार,जनकपुरी, पंसारा बाजार, मोहल्ला महल, मोहल्ला कायस्थान होते हुए संपन्न हुई।