सादाबाद: रालोद नेता प्रवीण कुमार पौनियां की जनआशीर्वाद यात्रा में बेमिसाल जनसैलाब
राष्ट्रीय लोकदल के प्रवीण कुमार पौनियां ने सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा के तहत जोरदार जनसमर्थन प्राप्त किया। जगह-जगह फूल-मालाओं और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया गया।